Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

एमएस म्यूजिक का नया कीर्तिमान: “Beautiful नोनी” ने 24 घंटे में रचे 22.42 लाख व्यू, छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में इतिहास

रायपुर। 9 फरवरी 2026..
छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार सुपरहिट गाने देने वाली प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी एमएस म्यूजिक ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। कंपनी के बैनर तले रिलीज हुआ बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो “Beautiful नोनी” रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर रहा है।

महज 24 घंटे में 22 लाख 42 हजार 521 व्यू के साथ “Beautiful नोनी” ने छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रिलीज से पहले ही इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, वहीं रिलीज के बाद दर्शकों का जबरदस्त प्यार और उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस खूबसूरत म्यूजिक वीडियो का निर्देशन जाने-माने निर्देशक सतीश साहू ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी (DOP) की जिम्मेदारी पुष्कर साहू ने बखूबी निभाई है। गाने की कहानी, लोकेशन और प्रस्तुति को खास तौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

एमएस म्यूजिक के ऑनर मानेस सिन्हा और सेमेश सिन्हा ने बस्तर एक्सप्रेस से चर्चा में बताया कि इस एल्बम वीडियो में मुख्य भूमिका में उभरती अभिनेत्री लावण्या दास और युवा कलाकार हर्ष पुष्पतोड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हर्ष पुष्पतोड़े के लिए छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू साबित हो रहा है। हर्ष मध्यप्रदेश के चर्चित यूट्यूबर हैं, जिनके वीडियो मिलियन व्यूज के साथ युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

वीडियो में लावण्या दास और हर्ष पुष्पतोड़े की जोड़ी मासूमियत और रोमांस का खूबसूरत संगम पेश करती नजर आ रही है। गाने को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है लोकप्रिय गायक स्वप्नील जायसवाल ने। शानदार संगीत, आकर्षक कोरियोग्राफी और प्राकृतिक लोकेशन ने वीडियो की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है।

एमएस म्यूजिक की शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी लगातार हिट पर हिट गाने दे रही है और “Beautiful नोनी” ने इस सफलता की श्रृंखला को और मजबूत कर दिया है। यह म्यूजिक वीडियो केवल एक गाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, युवाओं की भावनाओं और आधुनिक सोच का सजीव प्रतिबिंब बनकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.