Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—आदिवासी संस्कृति के महाउत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ की तैयारी शुरू, कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा, गोटूल शब्द की गलत लिखावट पर समाज ने जताई नाराज़गी

कांकेर 6 जनवरी 2026:- चारामा जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आज “बस्तर पंडुम 2026” कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, सरपंच, समाज के वरिष्ठजन और अधिकारी शामिल हुए। सभी ने बताया कि बस्तर की आदिवासी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। पंडुम शब्द का अर्थ त्योहार होता है, इसलिए इसे बस्तर के बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर के पारंपरिक नृत्य, गीत, वेशभूषा, भोजन, आभूषण, वन औषधि और लोककलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं विभिन्न स्तरों पर होंगी और कलाकारों को सम्मान और पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी, जिसमें ऐसे लोग शामिल होंगे जिन्हें आदिवासी संस्कृति की अच्छी जानकारी होगी। आगे भी इस विषय पर और बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक के दौरान “गोटूल” शब्द की गलत लिखावट को लेकर समाज के लोगों ने नाराज़गी जताई। आदेश में “गोटूल” की जगह “घोटूल” लिखा गया था। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोटूल का सही उच्चारण और लिखावट बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे आदिवासी समाज में शिक्षा और प्रशिक्षण का केंद्र माना जाता है। इसे गलत लिखना उचित नहीं है, इसलिए प्रशासन से इसे सुधारने की मांग की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों ने अपनी-अपनी बात रखी। जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम में बस्तर की संस्कृति को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए वही लोग निर्णायक बनाए जाएंगे जिन्हें आदिवासी कला और संस्कृति की सही समझ हो और 12 विधाओं का ज्ञान हो।

कार्यक्रम के आयोजन स्थल का भी चयन किया गया। तय किया गया कि चारामा ब्लॉक के ग्राम पूरी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत पूरी के सरपंच ने इसके लिए सहमति दी। यह कार्यक्रम 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में एस डी एम नरेंद्र बंजारा, जनपद सीईओ गोपाल कंवर, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, समाज प्रमुख विजय ठाकुर, ब्लाक सरपंच संघ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े सहित बड़ी संख्या सरपंच और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारि उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.