Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — छात्रों के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को दी श्रद्धांजलि

कांकेर 25 जुलाई 2026:— जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छात्रों के सम्मान में एक शांतिपूर्ण विजय मार्च निकाला गया। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर राहुल गांधी मैदान तक पहुंची। रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, छात्र, युवा और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और आतिशबाजी कर उनकी आवाज़ और संघर्ष का सम्मान किया। पूरे मार्च के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह विजय मार्च उन छात्रों को समर्पित है जिन्होंने निष्पक्ष परीक्षा, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में आवाज़ उठाई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले के बाद कई छात्रों ने मानसिक तनाव और परेशानियों के कारण अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि उन छात्रों ने अपने भविष्य और अपने अधिकारों के लिए आखिरी समय तक संघर्ष किया। ऐसे छात्रों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान उन सभी दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके संघर्ष को याद किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय ठाकुर ने कहा कि देशभर के युवाओं ने एकजुट होकर जिस तरह अपनी आवाज़ बुलंद की, वह लोकतंत्र की ताकत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पहले इस तरह के बड़े छात्र आंदोलन दूसरे देशों में देखने को मिलते थे, लेकिन अब भारत के युवा भी अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान जिन छात्रों की मौत हुई, उन्हें इस शांतिपूर्ण विजय मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और ईमानदार होनी चाहिए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और उनकी मांगों का सम्मान होना चाहिए।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राम कश्यप, विजय ठाकुर प्रदेश सचिव,उदय प्रकाश शर्मा जिला महामंत्री, गफ्फार मेमन, यशीन करानी शहर ब्लाक अध्यक्ष कांकेर, लोमेंद्र यादव ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, मतीन खान वरिष्ठ आदिवासी नेता, एन एस यू आई अध्यक्ष सुमित राय, नरेश ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता,युवा कांग्रेस में अर्जुन देवांगन,जय प्रकाश गावड़े, यशपाल कांगे,होम सिंग किसान कांग्रेस, अमन गायकवाड,महिला कांग्रेस नीरा साहू, मृदुला भाष्कर जिला पंचायत सदस्य, छात्र छात्राएं और अन्य प्रकोष्ट के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.