Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

रायपुर ब्रेकिंग: कावेरी इंडस्ट्रीज में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें, मौके पर दमकल की टीम मौजूद,

रायपुर 7 फरवरी 2026:-रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग फैक्ट्री के ऑयल सेक्शन में लगी, जहां ऑयल और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। इसी वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धुआं और आग दिखाई दे रही है। आग की चपेट में फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा आ गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.