Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — खोंगापानी में बड़ा सड़क हादसा, खंभे से टकराई चार पहिया वाहन,, बाल बाल बचे बुजुर्ग दंपति

मनेंद्रगढ़ 7 फरवरी 2026:- मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खोंगापानी अटल परिसर के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया। वाहन खोंगापानी से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया।

वाहन में सवार बुजुर्ग दंपति इस हादसे में बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को क्षति पहुंची है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। यह मामला झगराखांड थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.