CG — कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर 13 जनवरी 2026:- कांकेर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और ताबीज से इलाज करने का झांसा देकर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता पंचमी चक्रधारी निवासी बाबू साल्हेटोला, ने 12 जनवरी को थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाबिर खान और उसका साथी अफसर खान उसके घर आए और उसकी बेटी समरिका चक्रधारी पर जादू-टोना होने की बात कहकर इलाज के नाम पर पूजा-पाठ करने का दावा किया।
आरोपियों ने तेल, नारियल, अगरबत्ती, नींबू और अन्य सामग्री के नाम पर पहले 5 हजार रुपये लिए। इसके बाद तीन बार में 45-45 हजार रुपये और बकरे की बलि के नाम पर 5 हजार रुपये लेकर कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की।
महिला की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 जनवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस पूरी कार्रवाई
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर किसी के झांसे में न आएं और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
Live Cricket Info









