Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, बंद हुई दुकानें,,

कांकेर/चारामा 30 जनवरी 2026 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित नहीं किए जाने और चारामा में मदिरा दुकानों के खुले रहने के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शराब दुकानों के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और सांकेतिक रूप से दुकानों को बंद कराते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चिरंजीव ठाकुर एवं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए शराबबंदी और शुष्क दिवस की परंपरा बनाए रखने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शराब दुकानों के सामने जोर-शोर से नारेबाजी की और कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को याद करने का दिन है। ऐसे पवित्र अवसर पर शराब दुकानों का खुला रहना गांधीजी के आदर्शों और देश की परंपराओं का अपमान है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि आज हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है। आज़ादी के बाद से लगातार इस दिन पूरे देश में शुष्क दिवस घोषित किया जाता रहा है, लेकिन आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांकेर जिले के चारामा सहित कई ब्लॉकों में शराब दुकानें खुली रहीं। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों का खुला अपमान भी है। युवा कांग्रेस के साथियों ने गांधीजी के सम्मान में शराब दुकानों को बंद कराया और यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की हत्या की जा सकती है, लेकिन उनके विचारों को कभी नहीं मारा जा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी ने हमेशा नशामुक्त समाज का सपना देखा था और उनके विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं। युवा कांग्रेस गांधीजी के आदर्शों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

वहीं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक ओर महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाने का प्रयास कर रही है और दूसरी ओर उनकी पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित नहीं कर रही है। कई जगहों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, जिसका हम घोर विरोध करते हैं। यह सरकार गांधीजी के नाम और विचारों को धीरे-धीरे मिटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह कभी सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही रवैये को युवा कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी और गांधीजी के विचार, सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग पर तुरंत शराब दुकानों बंद कराई गई,इस दौरान चिरंजीव ठाकुर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण, अर्जुन देवांगन जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, पूर्व पार्षद सुभाष सोनकर, दीपक डोंगरे, छोटू तारम, चंदन रजक, भुवन देवांगन,सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.