CG— जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदलीं, जन्मदिन मनाने निकले 6 बच्चे हादसे का शिकार, दो की मौत

कांकेर 6 फरवरी 2026:- कांकेर जिले से एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां जन्मदिन मनाने निकले दोस्तों के एक समूह के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4:30 बजे हुई। जन्मदिन मनाने निकले छः बच्चों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और कार में सवार सभी बच्चे नाबालिक बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवराज और वेदांत दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।
बताया जा रहा है कि वेदांत का ही जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए सभी दोस्त निकले थे, लेकिन पलभर में खुशियाँ मातम में बदल गईं। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर है।
Live Cricket Info









