Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर-नारायणपुर सीमा पर प्रेशर कुकर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

कांकेर 22 फरवरी 2026:- जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कुरकुंज के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया।

यह कार्रवाई 21 फरवरी को डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान की गई। बरामद आईईडी का वजन लगभग 5 से 7 किलो के बीच बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

मामले में थाना कोयलीबेड़ा में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.