CG — ट्रक बेचने के नाम पर 9 लाख की ठगी, चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार


भानुप्रतापपुर, कांकेर 16 मई 2026:— भानुप्रतापपुर पुलिस ने ट्रक बिक्री के नाम पर करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोलामंडलम ट्रक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार हरहरपानी निवासी सुनीता यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने राहुल रोडे के साथ मिलकर 16 चक्का ट्रक खरीदने के लिए नारायणपुर निवासी संजय भास्कर तिवारी से सौदा किया था। ट्रक की कीमत करीब 29 लाख 42 हजार रुपये तय हुई थी।
सौदे के तहत प्रार्थिया ने 2 लाख 50 हजार रुपये नगद दिए, वहीं करीब 6 लाख 88 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से आरोपी और उससे जुड़े लोगों के खातों में ट्रांसफर किए गए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने वाहन उनके नाम ट्रांसफर नहीं किया और धोखाधड़ी कर दी।
मामले की शिकायत पर भानुप्रतापपुर थाना में 12 मई 2026 को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी संजय भास्कर तिवारी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Live Cricket Info







