CG— चाकू लेकर घूमना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

कांकेर/चारामा, 30 जनवरी 2026 — चारामा थाना पुलिस ने अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मरकाटोला में रोड किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सागर उसेण्डी, पिता लव कुमार उसेण्डी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मरकाटोला बताया तलाशी के दौरान युवक के पास से कमर में रखा हुआ काले रंग का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस प्रकार से अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info









