CG — महिला सुरक्षा पर कांकेर पुलिस की सख्ती, युवती को बार-बार अश्लील कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल,,


कांकेर 10 जुलाई 2026:— महिला सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में एक युवती को मोबाइल पर बार-बार कॉल कर अश्लील बातें करने और मानसिक रूप से परेशान करने वाले युवक को महिला रक्षा टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान महिला हेल्पलाइन पर शिकायत मिली कि एक युवक लगातार फोन कर युवती को परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और नए बस स्टैंड क्षेत्र में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में उसे कार्यपालन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिन्हा, निवासी ग्राम कोकपुर, थाना कांकेर के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोरमा कुर्रे, एएसआई शशिकला साहू, प्रधान आरक्षक अनीता नेताम, महिला आरक्षक शांति ठाकुर, बालेश्वरी नेताम, उमा गोटी, नीलु कोमरा और आरक्षक राजेश्वर भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील कॉल, उत्पीड़न या किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत महिला हेल्पलाइन 94791-55925 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Live Cricket Info







