Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— साइबर सुरक्षा और समाज सेवा में अहम योगदान, डॉ. कैलाश साहू को मिलेगा ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड2026

कांकेर 22 जनवरी 2026:- कांकेर के जाने-माने समाजसेवी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कैलाश साहू को समाज सेवा और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 को Rajasthan International Centre, जयपुर में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान YSS India Foundation द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह के तहत दिया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य देश के उन लोगों को सम्मानित करना है, जो अपने कार्यों के माध्यम से समाज, तकनीक और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डॉ. कैलाश साहू पिछले कई वर्षों से JKS Marketing Cyber of Technology Pvt. Ltd. के माध्यम से साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हजारों छात्रों, अभिभावकों, युवाओं और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड, डेटा सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की ट्रेनिंग दी है। उनके द्वारा चलाए गए साइबर अवेयरनेस कार्यक्रमों से लोगों को सुरक्षित डिजिटल जीवन जीने की दिशा में मार्गदर्शन मिला है।

डिजिटल सुरक्षा के साथ-साथ डॉ. साहू समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सामाजिक अभियानों का संचालन किया है। जरूरतमंदों के लिए किए गए उनके प्रयासों से कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

डॉ. कैलाश साहू का मानना है कि “सच्ची सेवा वही है, जो समाज में जागरूकता, सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा करे।” उनका यह विचार उनके कार्यों में साफ दिखाई देता है।

YSS India Foundation के फाउंडर कमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026’ उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो अपने समर्पण और कर्मठता से समाज और देश को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. साहू की निष्ठा, निरंतर मेहनत और समाजहित की भावना उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए पूरी तरह योग्य बनाती है।

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से चयनित करीब 100 समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों और प्रोफेशनलों को राष्ट्र्रीय गौरव पुरस्कार और भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.