Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – चोरों के हौसले चरम पर!नगरी के सांई मंदिर में चोरी,पूरा दानपेटी ही लेकर फरार हो गए चोर,इससे पहले भी यहां हो चुकी है चोरी की वारदात…

धमतरी,13 जनवरी 2026। धमतरी में बेखौफ चोरों की हौसले चरम पर है,लिहाजा यही कारण है कि यहां चोर मंदिर में भी चोरी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि जिले के एक मंदिर एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है,अज्ञात चोर ने इस बार मंदिर में रखें दानपेटी की चोरी कर फरार हो गया,मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक अज्ञात चोर मंदिर परिसर में दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक चोरी का पूरा घटनाक्रम नगरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नगरी के वार्ड नंबर 6 स्थित सांई मंदिर का है, दो दिन पूर्व यानी बीते रविवार, सोमवार की दरमियानी रात करीब 1: 20 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर वहां रखे दो दानपेटियों को लेकर भाग निकले, बताते है कि इस मंदिर में चोरी की ये पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले यहां चोरी की घटना हो चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर मंदिर में हुए चोरी की घटना को लेकर भक्तों और स्थानीय लोगों नाराजगी भी देखी जा रही है,लोगों का कहना है कि मंदिर में बार-बार चोरी होना कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है,बता दे कि जिस मंदिर में चोरी की वारदात हुई उसके आसपास एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों का निवास स्थान है।

वहीं घटना को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने बैठक कर चिंता जाहिर कर मामले में पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही लोगों ने साईं मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित एवं सुदृढ़ रात्रि गश्त,पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की समुचित जाँच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई,मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना एवं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

लोगों की माने तो उन्हें उम्मीद है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाएगी,जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके,जिससे क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस करे, मामले में नगरी थाना प्रभारी से चर्चा करने पर कहा कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की खोज की जाएगी और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा रोज रात्रि में गश्त वाहन पूरे नगर में भ्रमण करती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.