NH-30 पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चारामा/कांकेर, 05 मार्च 2026। नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बाइक चालक धनेश्वर उसेंडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






