CG — जंगलों में छिपाए नक्सलियों के हथियारों का जखीरा लगातार हो रहा बरामद,,कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई रायफल, IED, पाइप बम समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त,,


कांकेर 15 जुलाई 2026:— कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। हेटारकसा, पल्लाहूर और जपमारका गांव के बीच जंगल में नक्सलियों का छिपाकर रखा गया सामान बरामद किया गया।
डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान एक 303 रायफल, एक बीजीएल लॉन्चर, कई जिंदा कारतूस, 10 बीजीएल सेल, करीब 3 किलो का टिफिन बम (IED), दो पाइप बम और अन्य नक्सली सामान बरामद किया।
सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही टिफिन बम, पाइप बम और बीजीएल सेल को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







