Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—कांग्रेस पार्टी ने जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की, नवनियुक्त नेताओं ने जताया आभार,,

कांकेर 17 जनवरी 2026 :- कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि वे पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में सातों ब्लॉकों के नवनिर्वाचित सीनियर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने चारामा से हीरवेंद साहू, भानुप्रतापपुर से बबलापाढ़ी, दुर्गुकोंदल ब्लॉक से धनेश नरेटी सहित अन्य सभी ब्लॉक अध्यक्षों का दिल से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि वे अपने 15 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव के आधार पर यूथ कांग्रेस की पूरी टीम को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करेंगे। चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका उद्देश्य आज भी यही है कि यूथ कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी की टीम को साथ लेकर पार्टी संगठन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्ठा से संगठन के लिए कार्य किया जाए।

नवनिर्वाचित चारामा शहर अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, स्वर्गीय जीवन ठाकुर के पुत्र, ने कहा कि उन्हें यूथ कांग्रेस चारामा ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वे कांग्रेस पार्टी के आभारी हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय जीवन ठाकुर एक कांग्रेस आदिवासी नेता रहे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और समाज सेवा में समर्पित कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं उनके बड़े पिताजी ठाकुर राम कश्यप द्वारा पूर्व में नेताओं के समक्ष उनका नाम प्रस्तावित किया गया था। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव जयप्रकाश गावड़े ने कहा कि वे वर्तमान में सरपंच संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर के शीर्ष नेताओं द्वारा दिए गए आशीर्वाद और विश्वास के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का भरपूर प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप को नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारी देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं अर्जुन देवांगन ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार उन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया सहित समस्त पार्टी नेतृत्व के प्रति तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जिले और ब्लॉक स्तर पर युवाओं को जोड़ने, पार्टी से भटके हुए एवं नाराज कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक वापस कांग्रेस संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

कांग्रेस पार्टी की इन नियुक्तियों को संगठन को नई दिशा देने और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.