CG — धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर हाटकोंगेरा में विवाद, गांव में पुलिस तैनात


कांकेर, 16 जुलाई 2026:— कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हाटकोंगेरा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। शव दफनाए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने धर्मांतरित व्यक्ति के शव को गांव में दफनाने की अनुमति दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है और गांव में शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







