Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — सरपंच से संगठन तक का सफर: जयप्रकाश गावड़े बने युवा कांग्रेस के जिला महासचिव

कांकेर/चारामा, 16 जनवरी 2026:- कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में चारामा विकासखंड के सरपंच संघ के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आंवरी के युवा सरपंच जयप्रकाश गावड़े को युवा कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति के बाद जयप्रकाश गावड़े ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जहां मेहनत और लगन से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताते चले कि जयप्रकाश गावड़े वर्तमान में ग्राम पंचायत आंवरी के सरपंच हैं और इसके साथ ही वे चारामा ब्लॉक सरपंच संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब जिला महासचिव के रूप में वे संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती देने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे जिले में संगठन विस्तार के तहत कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जयप्रकाश गावड़े का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान एनएसयूआई में सक्रिय नेता के रूप में कार्य किया है। साथ ही उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के जाने-माने नेता रहे हैं। परिवार की राजनीतिक विरासत और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जयप्रकाश गावड़े अब संगठन में नई जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति पर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी हैं। वहीं जयप्रकाश गावड़े ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन और क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.