Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG… धमतरी,ब्रेकिंग : सिहावा – बोरई मार्ग पर सीतानदी रपटा मरम्मत कार्य शुरू,20 जून तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट..आदेश जारी, देखें…!!

धमतरी/नगरी,08 जून 2026।सिहावा–बोरई राज्य मार्ग क्रमांक 23 पर सिहावा से लगभग 16 किलोमीटर दूरी पर, बोरई मार्ग की ओर स्थित सीतानदी पर निर्मित रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व इसकी आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक इस मार्ग पर आवागमन करने वाले भारी मालवाहक वाहन, ट्रेलर एवं मल्टी-एक्सल वाहनों का आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधित किया जाता है,इस बाबत एसडीओ लोक निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इस तरह रूट चार्ट डायवर्ट किया गया है,उड़ीसा (बोरई) से धमतरी तथा धमतरी से नगरी–बोरई–उड़ीसा की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक, ट्रेलर एवं मल्टी-एक्सल वाहन दिनांक 20/06/2026 तक निम्न वैकल्पिक मार्ग से संचालित किए जाएंगे,बोरई से कौन्दकेरा, मछली, कोट्टलभट्टी,सल्हेटोला, टांगापानी,गट्टासिल्ली,करेगांव से धमतरी।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.