Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG: धमतरी NEWS – मकर संक्रांति पर्व की तैयारी जोरों पर,श्रृंगीऋषि पर्वत सिहावा में कल 14 जनवरी से तीन दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ…

धमतरी/सिहावा,13 अगस्त 2025।महर्षि श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली महेंद्रगिरी पर्वत सिहावा में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष अनुसार इस साल भी तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रथम दिवस 14 जनवरी को शाम संत स्वागत, देव स्वागत एवं बेदी पूजन किया जाएगा।

वहीं बताया गया कि द्वितीय दिवस 15 जनवरी ब्रह्म मुहूर्त में मकर स्नान, महाआरती एवं यज्ञ हवन किया जाएगा,तृतीय दिवस 16 जनवरी दोपहर पूर्णाहुति,महाआरती,संत एवं देव बिदाई किया जाएगा,तीनों दिवस भंडारा का आयोजन श्री श्रृंगी ऋषि विकास समिति द्वारा होना है,समिति के अध्यक्ष संजय सारथी ने बताया कि प्रतिवर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में दूर दूर से सन्तान की कामना लेकर श्रद्धालू सम्मिलित होते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसकी तैयारी में समिति के लोग जुटे हुए है,आयोजन समिति के संरक्षक राजेश यदु,नारायण पटेल,अंजोर सिंह निषाद, दीपक यदु ,अध्यक्ष संजय सारथी, उपाध्यक्ष रामकुर साहू, केदार नाथ मार्कण्डेय, मंशा राम गौर, सचिव चंद्रकांत शांडिल्य, कोषाध्यक्ष दिनेश निषाद, देव समिति अध्यक्ष देवव्रत गौतम,विशेष सहयोगी हृदय भंडारी, नारद निषाद, रामभरोस ध्रुव, हलधर शार्दुल, संपत यदु,संतोष पटेल, यशवंत नाग।

तुकाराम साहू, विजय निषाद,भरत निर्मलकर,राजेश पटेल,लकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, सोहन प्रजापति, सुरेश प्रजापति, केशव पटेल, पुखराज नाग, प्रकाश प्रजापति, मोनू पटेल, सहित ग्राम पंडरी पानी, सोनमगर, गढ़ियापारा, भीतररास, सिरसिदा , रावनसिंघी, हीरापुर, शिवपुर, डोंगरी पारा, प्रेमनगर, सिहावा के ग्रामीण जन तैयारी में लगे हुए है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.