होली पर्व पर शांति व्यवस्था हेतु चारामा पुलिस का फ्लैग मार्च, नागरिकों से सहयोग की अपील

चारामा। 02 मार्च 2026। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना चारामा पुलिस द्वारा नगर चारामा के विभिन्न वार्डों एवं बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं, पेंट अथवा हानिकारक रसायनों का उपयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।
चारामा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






