Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — विधानसभा में गूंजा स्व. जीवन ठाकुर का मामला, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने की न्यायिक जांच की मांग ,,,

रायपुर 26 फरवरी 2026:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजटके सत्र के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने आदिवासी नेता स्वर्गीय जीवन ठाकुर के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की।

विधायक मंडावी ने कहा कि स्व. जीवन ठाकुर आदिवासी समाज के प्रमुख नेताओं में से एक थे और उनकी जेल में हुई मृत्यु कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं, फिर भी क्षेत्र के आदिवासी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहती हूं कि जीवन ठाकुर की जेल में हुई मृत्यु की सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जब उन्हें रेफर किया गया तो उनके परिवार को सूचना नहीं दी गई और न ही किसी प्रकार का समुचित शारीरिक परीक्षण किया गया। जीवन ठाकुर पहले से बीमार थे, लेकिन जेल जाने के बाद उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई।”

विधायक ने यह भी बताया कि जीवन ठाकुर के बेटे की भी जेल से रिहा होने के बाद मृत्यु हो गई, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी नेता की जेल में मृत्यु होना बेहद गंभीर विषय है और इसकी न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक ने सरकार से पारदर्शी कार्रवाई की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आए और आदिवासी समाज को न्याय मिल सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.