Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : नगरी गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व,MLA अंबिका मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित लोग हुए शामिल…*

धमतरी/नगरी,15 जनवरी 2025।नगर पंचायत नगरी के रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 6 स्थित गुरु सिंग सभा गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिख समाज व सिंधी समाज द्वारा यह पर्व प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से मनाया जाता है। गुरुद्वारा प्रांगण में लोहड़ी पर्व की विशेष तैयारियाँ की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक अंबिका मरकाम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने लोहड़ी में आहुति देकर अपने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अनिल वाधवानी, शंकर पंजाबी, सुरजीत खनूजा, जसपाल खनूजा, गिरधर टहलवानी, राकेश नारंग, जसवंत सिंह खनूजा, नीलू छेदैहा, प्रवीण सिंह मरकाम, मनोज पटेल ,सहित बड़ी संख्या में सिख समाज एवं सिंधी समाज के लोग एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.