Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – कांकेर मेला में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आरोपियों ने पहले अंडा खाया फिर पैसे देने से किया मना, दुकानदार ने पैसे मांगा तो चाकू से घोंपा,हालत गम्भीर…

कांकेर,8 जनवरी 2025। ऐतिहासिक कांकेर मेला परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां अंडा दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया,दरसल कांकेर मेला महोत्सव में सब कुछ पारंपरिक तरीके से सही चल रहा था, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होने के बाद मेला विराम की तरफ अग्रसर हो रहा था।

इसी बीच बदमाशों ने मेला में खलल डालने का कोई मौका नहीं छोड़ा, दरअसल पूरा मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की है,बताया जा रहा है कि मेला परिसर में बीते देर रात उस समय सनसनी फैल गई,जब अंडा दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया,कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के सामने हुई इस घटना में अंडा बेचने वाले युवक सलीम खान पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक अंडा खाने के बाद जब पैसे देने से इनकार करने लगे और दुकान संचालक द्वारा भुगतान की मांग की गई, तो विवाद बढ़ गया,देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने सलीम खान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सलीम खान को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.