CG — गांव के मेला भाटा भूमि अवैध कब्जे को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने घंटों सड़क बैठ किया विरोध प्रदर्शन, सात दिवस के भीतर उग्र आंदोल की चेतावनी

कांकेर 10 जनवरी 2025:- चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर ग्राम के हनुमान मंदिर के नीचे सड़क पर उतरे और घंटों तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि शासकीय भूमि से तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इस मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता के कारण अवैध कब्जा जस का तस बना हुआ है, जिससे गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुभागीय अधिकारियों के माध्यम से कलेक्टर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया है कि ग्राम जेपरा स्थित मड़ई भाठा (मंडई भाठा) की शासकीय भूमि का सीमांकन और नापजोख लंबे समय से लंबित है। ग्रीष्म ऋतु में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम द्वारा नापजोख की गई थी, लेकिन उसका अंतिम प्रतिवेदन आज तक ग्रामवासियों को उपलब्ध नहीं कराया गया।
ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मीदारी माता के पास स्थित समस्त शासकीय भूमि की दोबारा नापजोख कराई जाए, स्पष्ट सीमांकन किया जाए और भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर नापजोख और भूमि विवाद का उचित समाधान नहीं किया गया, तो वे मड़ई भाठा में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Live Cricket Info









