CG : पति,पत्नि ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला,जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद सर पर बरसाए डंडे, पीड़ित को हुआ पैरालिसिस,दोनों आरोपी अरेस्ट…!!


धमतरी,3 मई 2026। पारिवारिक जमीन विवाद मामले में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति, पत्नी को पुलिस ने अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है,पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी मुकेश कुमार साहू बीते माह 9 अप्रैल को थाना सिहावा में लिखित शिकायत किया था।
जिसके मुताबिक सेमरा स्थित पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर 13 फरवरी 2026 की रात लगभग 08 बजे आरोपी कृष्ण कुमार साहू एवं बिन्दा बाई साहू द्वारा विवाद करते हुए प्रार्थी के पुत्र ताम्रध्वज साहू पर जानलेवा हमला कर दिया,आरोपियों द्वारा बांस के डंडे से सिर पर प्राणघातक वार किया गया,जिससे गंभीर आंतरिक चोट आई। प्रारंभ में सामाजिक कारणों से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई,किंतु बाद में हालत बिगड़ने पर रायपुर स्थित वी.वाय.हॉस्पिटल में उपचार कराया गया, जहां गंभीर चोट के चलते दो बार ऑपरेशन करना पड़ा तथा पीड़ित को पैरालिसिस हो गया।
मामले में शिकायत की जांच के बाद सिहावा पुलिस ने धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, उसी दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्यों/गवाहों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई,जो घटना के बाद से अपने सकुनत से फरार हो गए थे,आरोपी कृष्ण कुमार साहू द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। वहीं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*आरोपियों का विवरण…*
*1.* कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार साहू, पिता स्व.बिसनाथ साहू,उम्र 51वर्ष निवासी – डीहीपारा सेमरा,थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*2.* बिन्दा बाई साहू,पति कृष्ण कुमार साहू, उम्र 48 वर्ष निवासी – डीहीपारा सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)।
Live Cricket Info







