Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—बस्तर पंडुम कार्यक्रम की तैयारी जोरो पर प्रशासन ने किया स्थल का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

कांकेर 8 जनवरी 2026:- ग्राम पुरी में प्रस्तावित बस्तर पंडुम कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थल का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, सरपंच, के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सबसे पहले कार्यक्रम स्थल को देखा और वहाँ बनने वाले मंच, बैठने की व्यवस्था, रोशनी, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस्तर पंडुम कार्यक्रम 16 जनवरी को ग्राम पुरी में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, कला और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों से कहा गया कि वे भी अपनी सक्रिय भागीदारी दें ताकि कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।l।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.