Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

चारामा में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, विशाल गांधी विचारधारा रैली निकाली,,

चारामा 05 जनवरी 2026 :- चारामा में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसंत यादव को जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर का अध्यक्ष, मिथिलेश्वरी शोरी को जिला महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष, राजू दुबे को जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष तथा महेंद्र नायक को जिला युवा कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे रेस्ट हाउस के सामने स्वागत कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद 11:30 बजे गांधी विचारधारा रैली निकाली गई। रैली विश्रामगृह से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर भारत माता चौक पहुँची, जहाँ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रैली सदर रोड होते हुए पोटाई चौक पहुँची, जहाँ रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रास्ते में जगह-जगह पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। अंत में कार्यक्रम समता रंगमंच होते हुए कोरर चौक सामुदायिक भवन शेड में सभा के रूप में संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुरराम कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और संगठन को मजबूत बनाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जो भी हूँ, वह संगठन और अपनी कार्य निष्ठा के बल पर हु। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह मुझे यह दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

 

क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है तब से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। केवल विधायक निधि के कार्य ही चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा से ‘महात्मा गांधी’ का नाम हटाना कहाँ तक उचित है, इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

वहीं राजेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में आज के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एकजुटता आती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा भाईचारे को खत्म कर रही है। सबसे अधिक धर्मांतरण भाजपा शासनकाल में हुआ है। उन्होंने बड़े तेवड़ा की घटना को निंदनीय बताया।

रैली के दौरान कांग्रेसजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं किसानों की समस्या को देखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाए तथा खरीदी केंद्रों में खरीदे गए धान का तत्काल उठाव किया जाए।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में पारदर्शिता रखते हुए वास्तविक गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम न काटे जाएँ। बिजली बिल हाफ योजना को पुनः पूर्व व्यवस्था के अनुसार लागू किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.