CG .. तो इस वजह से आरोपियों ने मिलकर युवक पर किए जानलेवा हमला,पहले योजना बनाई..फिर हथौड़ी से किए वार, फिर भी मन नहीं भरा तो लात चलाए,2 अरेस्ट…

धमतरी,12 जनवरी 2025। सांकरा में युवक पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, यह खौफनाक वारदात का पूरा मामला सिहावा थाना इलाके के सांकरा गांव की है।
पुलिस ने घटना की खुलासा करते हुए बताया कि इसी माह बीते 4 जनवरी 2026 को सांकरा गांव के मां दंतेश्वरी मंदिर के पास तालाब के पचरी में अज्ञात आरोपियों ने युवक धनेश्वर जोगी उम्र 35 वर्ष पर लोहे के ठोस वस्तु से सिर और सिर के पिछले हिस्से में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और लोगों से पूछताछ कर रही थी,वहीं घटना के जानकारी के बाद थाना सिहावा में धारा 109(1) बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना शूरू किए, उसी दौरान घायल युवक के तकनीकी साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि पीड़ित युवक धनेश्वर जोगी का आरोपी जितेंद्र चंदनिया के पत्नि से लगातार संपर्क में था।
*इस वजह से युवक पर किए जानलेवा हमला…*
बताया जा रहा है कि तभी पूछताछ में ये स्पष्ट हुआ कि दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे,जिसके चलते आरोपी जितेंद्र का अपने पत्नि और पीड़ित युवक का पूर्व से विवाद चला आ रहा था,वहीं घटना वाले दिन दोपहर में पीड़ित युवक का विवाद आरोपी चंद्रप्रकाश चंदनिया की पत्नि के साथ भी हुआ था।
*प्लानिंग के तहत् घटना को दिए अंजाम…*
बताया गया कि इसी बात से गुस्साए आरोपी जितेंद्र और चंद्रप्रकाश चंदनिया ने मिलकर योजना बनाई, क्योंकि आरोपियों को ये पता था कि पीड़ित युवक धनेश्वर रोजाना शाम को मां दंतेश्वरी तालाब के पचरी में बैठता है,उसी दौरान बीते चार जनवरी को शाम करीब 6 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़ित युवक पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपी जितेंद्र चंदनिया ने लोहे के हथौड़े से पीड़ित युवक धनेश्वर जोगी के सिर के पीछे पर वार किया जिससे वह नीचे गिर गया,वहीं आरोपी चंद्रप्रकाश चंदनिया ने युवक के पीठ पर लात मारकर हमला किया और उससे फिर से जमीन पर गिरा दिया,वहीं अब मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*गिरफ्तार आरोपी…*
*1* जितेंद्र कुमार पिता स्व. प्रेमलाल चंदनिया उम्र 38 वर्ष निवासी सतनामी पारा सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छग.)।
*2* चंद्रप्रकाश पिता बिसहत लाल चंदनिया उम्र 43 वर्ष निवासी सतनामी पारा सांकरा थाना सिहावा, जिला धमतरी (छग.)।
Live Cricket Info









