Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

अवैध मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर हटाया गया निर्माण, मौके पर रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

कवर्धा, 06 जनवरी 2026। चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैगा आदिवासी बहुल्य इलाके में स्थित एक अवैध मस्जिद पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटाया। यह मस्जिद वर्ष 2019 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रस्ताव पारित कर बनाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे बाद में अवैध पाया गया।


अवैध निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी थी। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले की जांच कर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाकर अवैध कब्जे को हटाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से अवैध निर्माण हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की गई है।


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर अवैध मस्जिद हटाई गई है, वहां अब महान जननायक बिरसा मुंडा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस निर्णय से स्थानीय आदिवासी समाज में संतोष का माहौल है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन
यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक घटना या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार के लिए भी आप हमसे 9407772076 पर संपर्क कर सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.