Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कड़कती धूप में कांग्रेस का चक्काजाम: बिजली कटौती और अतिक्रमण पर फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांकेर 23 अप्रैल 2026:— शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक के पास कड़ी धूप में सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई प्रभावशाली और राजनीतिक रूप से जुड़े लोग भी नियमों को दरकिनार कर अतिक्रमण कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात खराब हैं।

किसानों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण वे समय पर अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसलें सूखने लगी हैं। कई जगहों पर लो वोल्टेज के कारण मोटर पंप भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।

वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी लगातार बिजली कटौती होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को आम जनता और किसानों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मकबूल खान ने कहा कि सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रात के समय करीब 6 घंटे तक बिजली बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। शादी के सीजन में बार-बार बिजली जाने से कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं।

नरहरपुर से आए किसान रविदास कुंजाम ने बताया कि गांवों में बिजली की स्थिति और भी खराब है। बिजली कटौती के कारण फसलें सूख रही हैं और पशुओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई और बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.