बिग ब्रेकिंग,,,नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली बड़ी जिम्मेदारी


रायपुर 17 अगस्त 2026:— भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ से भी दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नितिन नवीन की नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ से दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है।


Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







