Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — नेशनल हाइवे जलभराव पर टला चक्काजाम, अब स्थायी समाधान की तैयारी,,विधायक सावित्री मंडावी और प्रशासन ने मौके पर बनाई रूपरेखा बारिश के बाद शुरू होगा स्थायी समाधान का कार्य,,गहमागहमी के बीच बनी सहमति,,,अब सभी की नजरें समाधान पर!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर/चारामा 30 जुलाई 2026:— कांकेर जिले के चारामा स्थित नेशनल हाईवे-30 पर लगातार हो रही जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को मौके पर पहुंचीं। इस दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा कर समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता निकालने पर सहमति बनी।

बताया जा रहा है कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आज विधायक सावित्री मंडावी, कांग्रेस पदाधिकारियों और व्यापारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाना था। हालांकि, बुधवार रात को प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से पानी निकासी के मार्ग की सफाई कराई और सड़क पर भरा पानी निकाल दिया। इसके बाद चक्काजाम का कार्यक्रम नहीं हुआ।

मौके पर समाधान को लेकर चर्चा के दौरान जमीन मालिक, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच कुछ समय के लिए कहासुनी भी हुई। बाद में चारामा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया। विधायक सावित्री मंडावी ने भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से समस्या के समाधान में सहयोग करने की अपील की।

विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि वे लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास कर रही हैं। पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है। पिछले दो-तीन वर्षों से बारिश के दौरान हाईवे पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है और सड़क किनारे की दुकानों व घरों में भी पानी घुस जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों और एसडीएम के साथ चर्चा कर स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार की गई है। बारिश समाप्त होने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन महीनों में काम की प्रगति पर नजर रखी जाएगी। यदि तय योजना के अनुसार कार्य नहीं हुआ, तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

जमीन मालिक विष्णु सोनकर ने बताया कि लंबे समय से शहर और बस्ती का पानी उनकी जमीन में भर जाता है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

चारामा के नेशनल हाईवे-30 पर जलभराव का मुद्दा लगातार चर्चा में है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं, वहीं विधायक सावित्री मंडावी लगातार समाधान के प्रयास में जुटी हुई हैं। फिलहाल क्षेत्र के लोगों की नजरें अब इस समस्या के स्थायी समाधान पर टिकी हुई हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.