CG – धमतरी : चैत्र नवरात्री पर्व को लेकर बेलरगांव में भारी उत्साह,मां दंतेश्वरी, माता शीतला और मां दुर्गा मंदिर में जल रहे आस्था के मनोकामना ज्योति,23 को पंचमी….

धमतरी,20 मार्च 2026। इन दिनों चैत्र नवरात्री पर्व को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है, लिहाजा देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लग रही है,वहीं धमतरी जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक वनांचल क्षेत्र के बेलरगांव में नवरात्रि पर्व में भक्तिमय माहौल है।
बताया गया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में यहां स्थित मां दंतेश्वरी मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा तेल और घी के कुल 101 आस्था के मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है,वहीं शीतला मन्दिर में कुल 51 और मां दुर्गा मन्दिर में 79 ज्योति भक्तों ने जलाएं है,जहां सुबह से शाम ताक पूरे दिन माता के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लग रही है।
बता दे कि हर वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्री पर्व के शूरू मां दंतेश्वरी, माता शीतला और मां दुर्गा मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा अर्चना के बाद द्वीप प्रज्वलित की गई,इस दौरान यहां मनोकामना ज्योति जलाने वाले भक्तों सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे,गांव के प्रमुखों ने बताया कि यहां आगामी 23 मार्च यानी सोमवार को पंचमी का कार्यक्रम रखा गया है, जहां माता का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जाएगी।
इस दौरान गांव के पटेल और समिति के संरक्षक अमर सिंह पटेल, कैलाश प्रजापति,अध्यक्ष लिलम्बर साहू, सचिव उमेंद राम मरकाम, कोषाध्यक्ष खिरभान सिंह पवार, सह सचिव गिरधारी देवांगन, उपाध्यक्ष भोला बंजारे, उमेश साहू, टिकेश्वर देवांगन और पोखराज कश्यप सहित अन्य सदस्य और समस्त पुजारी गण सप्ताह भर पहले से नवरात्री की तैयारी में जुटे हुए थे,और माता के सेवा में समर्पित है।
Live Cricket Info






