किशनपुरी पंचायत उपचुनाव में दुर्गा प्रसाद रावटे की शानदार जीत, 275 मतों से बने सरपंच


कांकेर। जिले के ग्राम पंचायत किशनपुरी में सोमवार को सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में दुर्गा प्रसाद रावटे और इंद्र कुमार करबगिया आमने-सामने थे। मतगणना के बाद दुर्गा प्रसाद रावटे ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच द्वारा निजी कारणों से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह उपचुनाव कराया गया था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और परिणाम घोषित होते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया।
जीत की घोषणा के बाद दुर्गा प्रसाद रावटे के समर्थकों और ग्रामीणों ने रंग-गुलाल लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर अर्जुन मंडावी, प्रदीप कोमरा, लिखनु धुव्र, थानेश साहू, तपस्वी साहू, नीलचंद कोमरा, मुकेश कोर्राम, संतोष कोमरा, रोहित कुमार साहू, देवेन्द्र कोरितिया, शेखर निर्मलकर, डिक्लेश निर्मलकर, कुंदन कोसमा, घनश्याम बम्बोडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच से पंचायत के विकास कार्यों को गति देने तथा गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है।
Live Cricket Info







