Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

जैसाकर्रा में सर्व समाज की बैठक: नशा मुक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनेगी होली

चारामा 1मार्च2026:-ग्राम जैसाकर्रा के ‘बड़े पारा’ रंगमंच में आज को सर्व समाज प्रमुखों एवं ग्राम कर्मचारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और सामाजिक एकता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा गांव को कुरीतियों से मुक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शांतिपूर्ण होली एवं मिलन समारोह: सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली का पर्व शांति, सामाजिक समरसता और स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। रंग पंचमी के अवसर पर ग्राम के हृदय स्थल ‘बड़े पारा’ में भव्य सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

हुड़दंग पर सख्त पाबंदी: त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अभद्रता या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

नशा मुक्ति अभियान: ग्राम को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया, ताकि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिल सके।

सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ाव: धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि समाज से अलग हुए व्यक्तियों को पुनः सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास सतत रूप से जारी रहेंगे।

विकास एवं पर्यावरण: बैठक में जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही चारपहिया वाहनों के सुचारु आवागमन हेतु क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में कहा गया, “हमारा उद्देश्य गांव में प्रेम और भाईचारे का वातावरण निर्मित करना है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही जैसाकर्रा एक आदर्श ग्राम बन सकता है।”

बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच रविलाल नायक, कृदत्त पम्मार, गोविंद साहू, देवानंद ठेठवार, अग्रहित निषाद, देवकरण, अजय निषाद, विजय राय, गजेंद्र नायक, राजकुमार रामटेके, राजेंद्र पिद्दा, मदन सोनवानी, बलबीर, रामसिंह पटेल, युवराज सेन, कुमार लाल शिवना, पंच कृष्णा यादव सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं ग्राम कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गांव के विकास और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.