CG — नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप,,कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका,


कांकेर 22 जुलाई 2026:— देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में विभिन्न राज्यों में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कांकेर जिले में कांग्रेस पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। छात्रों के सम्मान, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि नीट पेपर लीक ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज के साथ खड़ी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकार को पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी उन्होंने निंदा की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी,,प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, ठाकुर राम कश्यप वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष चारामा,प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, विजय ठाकुर, पुरुषोत्तम गजेंद्र, नवली मीना मांडवी, पुरुषोत्तम पाटिल, नरेंद्र यादव,सुभद्रा सलाम, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी,हेमंत ध्रुव, गफ्फार मेमन,नंदू राठी , रमेश पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, लोमेमेंद्र यादव , सुनील बबला पाडी, हिरवेंद्र साहू , भारती सलाम,मनोज जैन, अजय भास्वानी, नेता विपक्ष नगर पालिका अजय सिंग रेनू, विजय यादव,मतीन खान,गोपाल राठी , वीरेंद्र ठाकुर , पवन कौशिक, भौम सिंह नाग, गणेश सोनी , समरेश सोरी, सरजू शोरी, बबलू देवांगन, पुरुषोत्तम सिंहा,मुकेश तिवारी ,मुन्ना इसहाक अहमद, महेंद्र नायक, कमल नागवंशी, लतीफ मेमन, आलोक श्रीवास्तव,शेष गजबिय, सुमित राय, खोमेन्द्र उइके, विनय ठाकुर, अमन गायकवाड, अमित साहू,रोशन आरा आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे
Live Cricket Info







