Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— कलेक्टर  अविनाश मिश्रा ने किया महामाई धाम फरसियां का निरीक्षण, महानदी संरक्षण एवं विकास कार्यों की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी 28 मई 2026:- जिला धमतरी के कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा 16 पाली सेवा समिति महामाई धाम फरसियां पहुंचकर वहां संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने महानदी उद्गम कुंड के जीर्णोद्धार कार्य, महानदी कुंड परिक्रमा पाथवे निर्माण, मंदिर परिसर में सोलर लैंप के माध्यम से की जा रही आकर्षक दूधिया रोशनी व्यवस्था, मंदिर गार्डन में सौंदर्यीकरण कार्य, महानदी आरती हेतु विकसित पूजा स्थल तथा महानदी संरक्षण को लेकर किये जा रहे जनजागरूकता एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण कर सराहना की।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं विकास केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने महानदी उद्गम स्थल के संरक्षण के लिए समिति द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धमतरी जिले में संचालित “मां अभियान” की समीक्षा भी की तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से जिले के विकास को नई दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर अविनाश मिश्रा के साथ जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर,एसडीएम नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम ने महामाई माता के दर्शन कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, 16 पाली सेवा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने महानदी संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

16 पाली सेवा समिति द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में महामाई धाम को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किये जाएंगे, जिससे क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयां मिल सके।इस अवसर पर महामाई समिति के कैलाश सोन ने महामाई 16 पाली समिति फरसिया के संवर्धन हेतु विशेष प्रयास के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में होने वाली महानदी आरती में जिला प्रशासन को शामिल होने का अनुरोध किया गया।

समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल मरकाम, सचिव नीरज सोन,उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप, सरपंच केशव टेकाम, उप सरपंच त्रिलोक साहू,शिवदयाल साहू,भीमसेन गजेंद्र,रुद्रनारायण सिन्हा,अरुण प्रजापति,खेमसिंग चनाप सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.