Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — एक ही रात में NH-30 पर दो बड़े हादसे, यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी, वही कबाड़ से लदा ट्रक पलटा,,

कांकेर 16 जुलाई 2026:— राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे हुए। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहली घटना थाना चारामा क्षेत्र के ग्राम झिपटोला के पास हुई, जहां देर रात यात्रियों से भरी एक महेंद्र बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि डिवाइडर भी टूट गया। बस कांकेर से रायपुर जा रही थी,बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त बस को मौके से हटाने का काम जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका मानना है कि सड़क पर मोड़ और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

दूसरी घटना भी इसी रात करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ग्राम माहुद और कंडेल के बीच में हुई। कबाड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। ट्रक सामान लेकर धमतरी की ओर जा रहा था ,मिली जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक सुरक्षित है।

एक ही रात में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दो बड़े हादसे होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.