Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : बांधा में गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुरू,पेंनशक्तियों की सेवा अर्जी,गोंडी ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ…*

धमतरी/नगरी,21 मार्च 2026।गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ 21 मार्च 2026 को ग्राम बांधा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत पेन शक्तियों की सेवा अर्जी एवं गोंडवाना के सप्तरंगी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव ने की,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रवण मरकाम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, रामप्रसाद मरकाम,शुकंतला ठाकुर, बिंदा नेताम, महेश गोटा (अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी), प्रमोद कंजाम जनपद सदस्य,डोमार सिंह ध्रुव मीडिया प्रभारी,सुरेंद्र नेताम,हरक मंडावी,कलावती मरकाम, सतरूपा तमोवंशी, वेदप्रकाश मंडावी,ग्राम पटेल नरसिंह मरकाम,बुधराम नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों में मानकी कुंजाम, रमेश मंडावी, मोनिका मंडावी, लोकेश्वरी नेताम,रामेश्वर मरकाम, उत्तम नेताम एवं, राधिका नेताम की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपक्षेत्रीय अध्यक्ष मयाराम नागवंशी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया तथा सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में समाज की परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई,बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह दो दिवसीय सम्मेलन 21 एवं 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.