कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट: डीआरजी के 3 जवान शहीद, एक जवान घायल


कांकेर 2 मई 2026। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग एवं एरिया डॉमिनेशन सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए दुर्घटनावश IED विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, डी-माइनिंग अभियान के दौरान आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले मौके पर शहीद हो गए। वहीं घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा का उपचार जारी है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए IED बरामद कर निष्क्रिय किए थे, लेकिन आज की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रही।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है।
Live Cricket Info







