Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

*CG – राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त टीम का कमाल,गठन होते ही अवैध धान परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई,122 क्विंटल धान के साथ…*

धमतरी,25 जनवरी 2026। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगरी एसडीएम मनोज मरकाम ने अवैध धान परिवहन पर निगरानी और उस पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित किया है,इस संदर्भ में एसडीएम ने आदेश जारी किया जिसके मुताबिक टीम में अखिलेश देशलहरे तहसीलदार बेलरगांव, विवेक चंद्राकर नायब तहसीलदार नगरी, बोधन राम मंडाई मंडी सचिव नगरी और विश्वस्वरूप चंदेल खाद्य निरीक्षक नगरी का नाम शामिल है।

*टीम गठन होते ही बड़ी कार्रवाई…*

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे कि टीम गठित होते ही पूरी टीम एक्शन मोड़ में नजर आया और गठन होने के कुछ देर बाद अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है,बताया जा रहा है कि देर आज यानी बुधवार की देर शाम राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम दौरे पर निकली थी,उसी दौरान जिले के अंतिम छोर पर उड़ीसा और बस्तर सीमा सटे बोरई वनोपज जांच नाका चेक पोस्ट में निरीक्षण के दौरान 300 कट्टा यानी करीब 120 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पाया गया,जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया..जो प्रारंभिक तौर पर उमरकोट उड़ीसा के ट्रेडर्स संचालक कुन्नू नायक का बताया जा रहा है, जिसके विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत् कार्रवाई की गई है।

*एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप…*

गौरतलब है कि एक दिन अवैध धान परिवहन पर हुए कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ,पहले सांकरा में फॉरेस्ट जांच नाका के पास धुरवागुड़ी जिला गरियाबंद से ट्रक में करीब 616 कट्टा बिना जरूरी कागजात के अवैध धान परिवहन पर एसडीएम ने कार्रवाई की उसके ठीक बाद राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में बोरई में वन विभाग के जांच नाका के पास बिना वैध दस्तावेज के वाहन से धना परिवहन करते पाया, जिस पर कार्रवाई की गई है।

*अलर्ट मोड़ पर प्रशासन…*

अवैध धान परिवहन पर एक दिन में लगातार दो कार्रवाई कर प्रशासन ने ये स्पष्ट संदेश दिया है कि,उनके द्वारा इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, बिना किसी जरूरी दस्तावेज के धान का अवैध परिवहन करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जायेगा उनके ऊपर कार्रवाई निश्चित है,फिलहाल दो बड़े कार्रवाई से ऐसे गतिविधियों में ना सिर्फ अंकुश लगेगा बल्कि आने वाले दिनों में इसका बेहद प्रभावी असर देखने को भी मिलेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.