Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG: पुल निर्माण स्थल से डेढ़ लाख का डीजल जनरेटर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, टाटा ऐस वाहन समेत चोरी का सामान बरामद

कांकेर/आमाबेड़ा, 17 जुलाई 2026:— कांकेर जिले की आमाबेड़ा पुलिस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए करीब 1.50 लाख रुपये के डीजल जनरेटर चोरी मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया जनरेटर, घटना में इस्तेमाल किया गया टाटा ऐस वाहन, जनरेटर लोड करने में उपयोग की गई चेन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, नालाग्राम के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कंपनी का डीजल जनरेटर 17 मई की रात कार्यस्थल पर रखा गया था। अगले दिन सुबह कर्मचारियों ने देखा कि जनरेटर गायब है। इसके बाद आमाबेड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और साइबर टीम व मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया क उनकी नजर कई दिनों से जनरेटर पर थी। उन्होंने रात के समय टाटा ऐस वाहन से पहुंचकर चेन की मदद से जनरेटर वाहन में लोड किया और चोरी कर लिया। बाद में उसे एक आरोपी के घर के पीछे छिपा दिया गया था। आरोपी इसे रायपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों लोकेश नाग, रितेश पटेल, करण नाग और सुभाष कुलदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.