कांकेर में चोरों के हौसले बुलंद! शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर से लाखों के जेवरात और नकदी पार


कांकेर 9 जुलाई 2026 :— शहर के बीचों-बीच स्थित बड़े शीतला माता मंदिर में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता रानी को चढ़ाए गए लाखों के मुकुट और अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर दान पेटी में रखी हजारों रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा मंदिर में चढ़ावे के रूप में रखी नई साड़ियां और अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया।
बताते चले कि यह मंदिर जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।
Live Cricket Info







