Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG:- मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले पर कांकेर में फूटा आक्रोश, महिलाओं और वॉलेंटियर्स टीम ने निकला रैली,,दोषियों को फांसी देने की मांग

कांकेर 13 मार्च 2026:- कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर आज महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने नया बस स्टैंड से आक्रोश रैली निकाली, जो घड़ी चौक पहुंचकर समाप्त हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिलाओं ने रैली निकालकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कांकेर कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि यदि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो वे जेल से बाहर आकर फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उनका आरोप है कि नशे की प्रवृत्ति के कारण ऐसे लोग समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, इसलिए दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान नीलिमा नारंग ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। एक छोटी मासूम बच्ची अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। इस प्रकार की घटना से पूरे समाज में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

उर्वशी यादव ने कहा कि ऐसे लोग कभी नहीं सुधर सकते। यदि इन पर हल्की कार्रवाई की गई तो वे जेल से छूटकर फिर इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं और इससे अन्य अपराधियों का भी हौसला बढ़ेगा। इसलिए इन्हें कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जानी चाहिए।

वहीं इस घटना के विरोध में कांकेर वॉलेंटियर्स टीम ने भी आक्रोश रैली निकाली। रैली का आयोजन कांकेर वॉलेंटियर्स टीम द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

यह रैली कांकेर चौक से शुरू होकर जिला अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया।

रैली में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। आयोजकों ने रैली को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया।।।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.