CG..कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ढाई लाख रुपये की 465 लीटर अवैध शराब और महुआ पास किए नष्ट, मचा हडकंप..!!


कांकेर/दुधावा, 20 जून 2026। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कांकेर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य की 465 लीटर अवैध शराब एवं महुआ पास का विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है तथा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
कांकेर एसपी राखेचा के निर्देश एवं एएसपी योगेश साहू की उपस्थिति में शनिवार, 20 जून 2026 को दुधावा चौकी परिसर में आबकारी अधिनियम के विभिन्न प्रकरणों में जब्त अवैध शराब एवं महुआ पास का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।
कार्रवाई के दौरान चौकी दुधावा के 46 आबकारी प्रकरणों से जब्त 346 लीटर, थाना नरहरपुर के 16 प्रकरणों से जब्त 87 लीटर तथा चौकी हल्बा के 07 प्रकरणों से जब्त 32 लीटर अवैध शराब एवं महुआ पास को नष्ट किया गया। इस प्रकार कुल 465 लीटर अवैध शराब एवं महुआ पास का विधिवत नष्टीकरण किया गया,नष्ट की गई सामग्री में विदेशी ब्रांड की शराबें जैसे रॉयल स्टैग, ब्लैक बाइपर, मैकडॉवेल्स नंबर-1, विभिन्न कंपनियों की बीयर, देशी प्लेन शराब तथा महुआ शराब शामिल थीं। पुलिस के अनुसार जब्त एवं नष्ट की गई अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश बघेल, चौकी प्रभारी हल्बा निरीक्षक कोमल भूषण पटेल, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम साकर, आबकारी उप निरीक्षक गोविन्द ध्रुव, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।
कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ऐसे अवैध कारोबारियों पर भविष्य में भी कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही को अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
Live Cricket Info







