Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में डंप किए गए हथियार बरामद,46 लाख से अधिका कैश सहित लैपटाप और मोबाईल भी मिले, गरियाबंद और धमतरी DRG के जवानों ने….

धमतरी/गरियाबंद,28 फरवरी 2026। नक्सल गतिविधियों पर गरियाबंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, बताया जा रहा है कि गरियाबंद में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पित करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के धमतरी,गरियाबंद, नुआपाड़ा के शीर्ष लीडरों द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़े गोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में डम्प रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसके आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम को 28/02/2026 को रवाना किया गया था,चिन्हाकित जंगल/पहाड़ी क्षेत्र का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ने पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये अलग-अलग स्थानों से डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 46,31,500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित 01 भरमार बन्दूक, 33 नग भरमार राउण्ड, 01 नग सुरका रायफल, 32 नग बीजीएल सेल, 01 नग लैपटाप, 02 नग मोबाइल, 10 नग इंसास राउण्ड।

 

11 नग एसएलआर राउण्ड, 45 नग एके 47 राउण्ड, 41 नग 303 हथियार राउण्ड, 23 नग सिंगल शॉट राउण्ड, 26 नग 12 बोर राउण्ड, 13 नग इलेक्टानिक व 10 नग नॉन इलेक्टानिक डेटोनेटर एवं भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री व साहित्य को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत 02 वर्षो से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना के प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र मे सक्रिय रहे,धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को समाप्त करने एवं आत्मसमर्पण कराने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटना को विफल करने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.