कांकेर: दुर्गुकोंदल में ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या, हेलीपैड मैदान में मिला खून से सना शव, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर 5 अप्रैल 2026:- कांकेर जिले के ब्लॉक दुर्गुकोंदल में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम खुडगांव की है, जहां गांव के हेलीपैड मैदान में ट्रक चालक का शव खून से सनी अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान रितिक मरकाम के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी था। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






