Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर के मर्रापी जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, सुरक्षा बलों ने समय रहते किया निष्क्रिय, बड़ी घटना टली

कांकेर, 17 जुलाई 2026 :— उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कांकेर क्षेत्र के ग्राम मर्रापी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने लगभग 3 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर IED बरामद किया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा और कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले के नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को डीआरजी और बीडीएस की टीम ग्राम मर्रापी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध स्थान पर एक प्रेशर कुकर IED मिला।

सूचना मिलते ही बीडीएस सक्रिय हुआ और पूरी सावधानी के साथ मौके पर ही विस्फोटक को डिफ्यूज कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में डीआरजी टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र भास्कर तथा बीडीएस टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन कोर्राम ने किया।

कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में भी सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.